spot_img

बड़ी ख़बर : “आकाश” के हाथों में यूथ कांग्रेस की कमान, 3 लाख वोटों से जीता चुनाव…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : "आकाश" के हाथों में यूथ कांग्रेस की कमान, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब यूथ कांग्रेस की कमान आकाश शर्मा के हाथों में होगी। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के लिए हुए चुनाव में आकाश ने शानदार जीत दर्ज़ की। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पुरे हुए इस चुनाव में आज वोटो की गिनती हुई।

भैयाजी ये भी देखें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, अनुसंधान और विकास पर जोर दे…

जिसमें आकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्व्न्दी मोनू अवस्थी को 3,86000 वोटों से हराया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों प्रदेश भर में चुनाव हुए थे, जिसके बाद काउंटिंग हुई। काउंटिंग में आकाश शर्मा ने करीब 4 लाख के अंतर से जीत दर्ज की।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही यूथ कांग्रेस के तमाम विजयी पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की घोषणा की गयी है। प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम भी आज घोषित किया गये हैं।

यूथ कांग्रेस रायपुर के ये हैं नये पदाधिकारी

इधर सूबे की राजधानी रायपुर में विनोद कश्यप ने शानदार जीतदर्ज करते हुए रायपुर जिला अध्यक्ष के पद पर अपना कब्ज़ा जमाया है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम…

वहीं समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा, आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, पलाश मल्होत्रा उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष और सजल चंद्राकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।