spot_img

शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि का शुभारंभ, राज्यपाल उइके और CM भूपेश ने दी बधाई

HomeCHHATTISGARHशक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि का शुभारंभ, राज्यपाल उइके और CM भूपेश...

 

रायपुर। देशभर में आज से शक्ति आराधना का महापर्व नवरात्रि शुरू हो चुका है। इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शारदीय नवरात्रि के मौके पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते दी। उन्होंने ट्वीटर पर माँ दुर्गा की आराधना में एक श्लोक ट्वीट करते हुए लिखा “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ’हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।”