spot_img

सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी की पिटाई करने वाली आरोपी को जिला बदर करने की तैयारी

HomeCHHATTISGARHसेंट्रल जेल में महिला प्रहरी की पिटाई करने वाली आरोपी को जिला...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल (RAIPUR NEWS) में महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा से मारपीट करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर महिला बंदी मोनिका सचदेव के खिलाफ गंज थाने की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मोनिका सचदेव को जिला बदर करने की तैयारी की है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक खत्‍म, सोनिया तय करेंगी प्रदेश अध्‍यक्ष

दरअसल, महिला सेंट्रल जेल में वर्चस्व जमाने के लिए शुक्रवार की सुबह महिला बंदी मोनिका सचदेव ने प्रहरी माधुरी वर्मा से विवाद कर लिया। मोनिका ने दहशत पैदा करने के लिए माधुरी (RAIPUR NEWS) की पिटाई कर धक्का देकर गिरा दिया। घटना में माधुरी के सिर में चोट आई है। जेल में अपना वर्चस्व जमाने के लिए मोनिका दूसरी महिला बंदियों से अक्सर विवाद करती है। बैरनबाजार ओसीएम चौक की हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव की बहन भी हिस्ट्रीशीटर है। अभी वह हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। 10 साल से उसे निगरानी सूची में रखा गया है।

तस्करी के मामले में है बंद

सिविल लाइन थाना इलाके में पिछले दिनों नशा तस्करी (RAIPUR NEWS) का राजफाश हुआ था। नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इजेक्शन, गांजा, अफीम आदि 18 लाख का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इस मामले में मोनिका सचदेव का नाम भी जुड़ा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।