spot_img

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक खत्‍म, सोनिया तय करेंगी प्रदेश अध्‍यक्ष

HomeCHHATTISGARHछत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक खत्‍म, सोनिया तय करेंगी प्रदेश अध्‍यक्ष

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (RAIPUR NEWS) में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कोषाध्यक्ष चुनने के लिए पीसीसी डेलीगेट की बैठक हुई।

भैयाजी ये भी देखें : निगरानी बदमाश ने नाबालिग से की छेड़छाड़

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता (RAIPUR NEWS) में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा गया। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये

बैठक में  पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा जिसमें कहा गया प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की भावनानुरुप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखता हूं। इस प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने किया।

भैयाजी ये भी देखें : रायपुर में आज से शुरू हो रहा शतरंज का महाकुंभ 15 देशों के 500 दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल

दूसरा प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रखा जिसमें कहा गया कि समस्त प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिगण इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि जैसे पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने के लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा इस प्रस्ताव का समर्थन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया। दोनों ही प्रस्तावों का सभी प्रदेश प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।