spot_img

देश भर में कांग्रेस की दुर्गति: चंदेल

HomeCHHATTISGARHBILASPURदेश भर में कांग्रेस की दुर्गति: चंदेल

बिलासपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (NARAYAN CHANDEL) ने बिलासपुर में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दौरे पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पुनिया जी पौने चार साल से छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। पुनिया जी पहले अपने घर को ठीक कर लें। कांग्रेस में पुनिया या किसी बड़े कांग्रेस नेता का जनता के बीच कोई प्रभाव नहीं है और वे सभी प्रभावहीन हो गए हैं।

भैयाजी ये भी देखें : बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया कोयले से भरा ट्रक, चालक जिंदा जला

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल गुरुवार की शाम बिलासपुर पहुंचे। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान वे करबला स्थित BJP ऑफिस में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया (NARAYAN CHANDEL)  से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों की जानकारी दी। चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस आयोजन में सेवा के सभी काम पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से किया जाएगा। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर सेवा पखवाड़े का समापन किया जाएगा।

18 से 21 सितंबर तक हारे हुए विधानसभा में जाएंगे पुनिया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुनिया 18 से 21 सितंबर तक बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में जिले के कोटा, बिल्हा, मस्तूरी और बेलतरा में कांग्रेस की हार को देखते हुए पार्टी (NARAYAN CHANDEL)  के नेता और संगठन के पदाधिकारी इन विधानसभाओं में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ताकि, आने वाले चुनाव में यहां जीत हासिल की जा सके। यही वजह है कि पुनिया खुद यहां पार्टी की जमीनी हकीकत तलाशने आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पुनियाजी पिछले पौने चार साल से लगातार दौरा कर रहे हैं। फिर भी कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा कि पुनियाजी पहले अपने घर को ठीक कर लें।