spot_img

भारत जोड़ो यात्रा : बोले राहुल, युवाओं की ऊर्जा का हो सही इस्तेमाल…CM भूपेश भी शामिल…

HomeCHHATTISGARHभारत जोड़ो यात्रा : बोले राहुल, युवाओं की ऊर्जा का हो सही...

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं से और अन्य लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।

भैयाजी ये भी देखें : नवरात्रि में भव्य रूप से सजेगा माँ बम्लेश्वरी का दरबार, प्रशासन…

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर युवाओं को लेकर लिखा है कि, हमारा देश एक युवा देश है, युवाओं के रूप में हमारे पास एक बहुत बड़ी शक्ति है, अगर हम अपने युवाओं की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, उन्हें सही दिशा दिखाएं तो हमारा देश बहुत तेजी से तरक्की कर सकता है।

लेकिन आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिऱफ्त में हैं। हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मजबूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं।

हम सब मिलकर भारत जोड़ेंगे

राहुल गांधी ने आगे कहा मैं हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत सारे युवाओं से मिल रहा हूं, समझ रहा हूं कि उनकी सरकार से उम्मीद क्या है, अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए वो हमसे किस-किस तरह की मदद चाहते हैं, हम उनके लिए और कितनी संभावनाएं बना सकते हैं।

हमारी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।

सीएम भूपेश भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा रात्रि विश्राम के बाद आज कोल्‍लम से शुरू हुई। इस यात्रा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी के साथ सुबह सात बजे से यात्रा शुरू की। 13 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी।

भैयाजी ये भी देखें : नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के 231 खिलाड़ी लेगें भाग, 21 खेलों…

दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और RSP तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – देश जोड़ने का पैगाम लेकर, हम आगे बढ़ चुके हैं. #भारत_जोड़ो_यात्रा कोल्लम।