spot_img

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के लिए तैयार छत्तीसगढ़, साव ने दी जानकारी

HomeCHHATTISGARHभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के लिए तैयार छत्तीसगढ़, साव ने दी...

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा 9 सितंबर को होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की।

भैयाजी ये भी पढ़े : कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में “छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” का होगा आयोजन…

साव ने कहा कि आप सभी को विदित हैं कि 9 सितंबर को जगत प्रकाश नड्डा का आगमन होना हैं, जिसे लेकर प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष हैं।

भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने, उनके मार्गर्शन और उद्बोधन सुनने उत्साहित है। हमारी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक, विधानसभा स्तरीय बैठक पूर्ण हो चुकी हैं।

पारंपरिक रूप से होगा भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा का आगमन 9 सितंबर की सुबह 11बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में होगा। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गण राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य आत्मीय व परंपरागत अंदाज में भी स्वागत करेंगे।

युवा मोर्चा निकलेगी बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग अंदाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का स्वागत करेंगे, व मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से नड्डा जी के काफिले की अगुवाई भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे और माना विमानतल से पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा पहुंचेंगे।

तेलीबांधा से शुरू होगा रोड शो

उन्होंने कहा कि पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा से राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला भव्य रोड शो के रूप में प्रस्थान करेगा। जहां रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत अंदाज में आत्मीय स्वागत करेंगे, पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद से स्वागत के साथ रोड शो भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न होगा।

भैयाजी ये भी पढ़े : लीगल एड डिफेंस काउसिंल भर्ती की बढ़ी तारीख, अब 9 सितंबर…

साइंस कॉलेज मैदान में कार्यकर्त्ता सम्मेलन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होंगे, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रस्थान करेंगे। यहाँ वे भाजपा कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक व सांसदों की बैठक लेंगे।