spot_img

हड़ताल: दो सितंबर तक काम पर लौटने वालों का नहीं कटेगा वेतन

HomeCHHATTISGARHहड़ताल: दो सितंबर तक काम पर लौटने वालों का नहीं कटेगा वेतन

रायपुर। अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे कर्मचारियों के वेतन काटने (RAIPUR NEWS) के आदेश जारी करने के बाद सरकार ने मंगलवार को नया ऑफर दिया है। नए आदेश में कहा गया है कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं, यदि वे दो सितंबर तक काम पर लौटते हैं तो उनका वेतन नहीं कटेगा।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा ब्लॉक स्तर पर 8 सितंबर को

जितने दिन हड़ताल पर थे, उसका अवकाश स्वीकृत कर पूरा वेतन दिया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि प्रदेशभर (RAIPUR NEWS) के करीब 105 कर्मचारी संगठनों द्वारा 9 दिनों से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है। इससे प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। स्कूलों में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सोमवार को मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद से कर्मचारियों में चर्चा होने लगी है कि अब कुछ कर्मचारी संगठन हड़ताल से यूटर्न लेने के मूड में हैं।

कर्मचारियों को मिलेगी सुरक्षा

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव मेरी खेस्स ने मंगलवार (RAIPUR NEWS) को परिपत्र जारी कर सभी विभागाध्यक्ष, राजस्व मंडल, सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर को हड़ताल से संबंधित निर्देश हैं। जिसमें कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल बहुत से अधिकारी-कर्मचारी काम पर लौटना चाहते हैं। विभाग ने ऐसे कर्मचारियों-अधिकारियों को उनके कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है। इसलिए उक्त निर्णय लिया गया है।