spot_img

कर्मचारी हड़ताल को कांग्रेस विधायकों का समर्थन, सीएम को लिख रहे पत्र

HomeCHHATTISGARHकर्मचारी हड़ताल को कांग्रेस विधायकों का समर्थन, सीएम को लिख रहे पत्र

रायपुर। प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल से आम जनता (RAIPUR NEWS) को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। फेडरेशन के दावों के मुताबिक सोमवार को भी प्रदेश के 52 विभागों के कामकाज प्रभावित रहेंगे। हड़ताल की खास बात यह है कि फेडरेशन के ज्ञापन पर कांग्रेस के विधायक एक तरह से नैतिक समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। साथ ही फेडरेशन के ज्ञापन का हवाला देकर कांग्रेस के विधायक उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहे हैं।

अपने कामों के लिए भटक रही जनता

इस हड़ताल से शासकीय कर्मचारियों का काम काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा नुकसान सरकार के राजस्व पर भी पड़ रहा है। इसमें प्रमुख रूप से नामांतरण, जाति प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र बनाने वालों को परेशान होना पड़ा है। स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश सहित अन्य कामों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ रही है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के टैक्स जमा करने के काम भी ठप पड़े हैं।

संचालनालय बंद होने से विभागीय प्रस्तावों भी अटक रहे हैं। जनपद कार्यालयों (RAIPUR NEWS) में भी हड़ताल का असर दिखाई रहा है। इस वजह से विकास काम प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस हड़ताल को लेकर पहले ही अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। दरअसल, फेडरेशन हड़ताल के दौरान विधायक, महापौरों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर समर्थन जुटा रहा है। इस दौरान कई कांग्रेस विधायक उनके समर्थन में आ रहे हैं।

भैयाजी यह भी देखे: कोरोना अपडेट : देश में कोरोना केसों में 19.5 फीसदी कमी

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि अब तक कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू, ममता चंद्राकर, विक्रम शाह मंडावी, शकुंतला साहू, सत्यनारायण शर्मा, खेलसाय सिंह सहित कुछ अन्य विधायकों ने उनकी मांगों से सहमत होते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। बता दें फेडरेशन से जुड़ कर्मचारी संगठन कंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने तथा 7वें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता देने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल पर जाने से पहले राज्य सरकार ने 6 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे फेडरेशन संतुष्ट नहीं हुआ और हड़ताल पर चले गए। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी महासंघ, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ सहित कुछ अन्य संगठनों ने इस हड़ताल से दूरी बनाकर रखी हुई है।

बरसते पानी में भी डटे रहे हड़ताली कर्मचारी

राजधानी में कर्मचारी बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को राजधानी (RAIPUR NEWS)  में दोपहर बारिश हुई। इसके बाद भी कर्मचारी हड़ताल में डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। रायपुर के जिला संयोजक उमेश मुदलियार और अजय तिवारी ने सभा का संचालन किया।

वेतन में आ सकती है दिक्कत

फेडरेशन के आह्वान पर कोषालय में कार्यरत कर्मचारी भी हड़ताल पर है। वेतन बनाने का जिम्मा इनके ऊपर ही रहता है। ऐसे में अगस्त का वेतन मिलने में परेशानी हो सकती है। इसका असर हड़ताल करने और हड़ताल नहीं करने वाले दोनों कर्मचारियों पर पड़ सकता है। इस हड़ताल की वजह से सरकारी कामकाज की रफ्तार धीमी हो गई। इसका सीधा खामियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है। फेडरेशन को उम्मीद है कि सरकार जल्द बातचीत की पहल कर सकती है।