spot_img

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

HomeNATIONALकांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली में, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव...

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद मचे सियासी घमासान के बीच पार्टी की सर्वोच्च इकाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी की गैर मौजूदगी में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में होगी। हालांकि यह बैठक इस बार वर्चुअल रखी गई है।

भैयाजी यह भी देखे: डिजिटल इंडिया ने देश को नई शक्ति दी: PM मोदी

बताया जाता है कि आज शाम 4 बजे से होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चुनाव तारीखों के ऐलान पर भी मुहर लग सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय के नाम को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों पर भी वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में चर्चा होगी। साथ ही 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा सहित अन्य मामलों पर भी बैठक में चर्चा होगी। हालांकि बताया जाता है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी वर्चुअल बैठक से जुड़ सकते हैं।

20 सितंबर तक चुना जाना है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

दरअसल कांग्रेस संगठन चुनाव के शेड्यूल के मुताबिक पार्टी (CWC) का राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 सितंबर तक चुनाव जाना है। ऐसे में आज होने वाली बैठक में तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा और उसके बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हालांकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मना करने के बाद कई नेताओं के नाम इस दौड़ में शामिल हैं। राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावनाओं से इनकार कर चुके हैं, लेकिन पार्टी के एक धड़े ने उनका आगे कर रखा है।