spot_img

CM की धर्मपत्नी बना रही तीजा-पोला के लिए ठेठरी, खुरमी और छत्तीसगढ़ी व्यंजन

HomeCHHATTISGARHCM की धर्मपत्नी बना रही तीजा-पोला के लिए ठेठरी, खुरमी और छत्तीसगढ़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ घर में तीजा-पोला की तैयारियां ज़ोरो से चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री निवास में भी कल पोला की तैयारियां ज़ोरो से चल रही है। सीएम भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल छत्तीसगढ़ के पकवान बनाने में जुटी हुई है। उनकी तस्वीरों को सीएम भूपेश ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर की है।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस से “आज़ाद” होने के बाद नई पार्टी बनाएंगे गुलाम नबी,…

सीएम ने कैप्शन देते हुए लिखा है “तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।”

प्रदेश में पोला तिहार में किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। पोला पर किसान अपने बैलों की गले से रस्सी निकालकर उनकी तेल मालिश करते हैं। इसके बाद उन्हें अच्छे से नहलाकर तैयार किया जाता है। कई स्थानों पर बैलों को रंग बिरंगे कपड़े और जेवर के साथ फूलों की माला पहनाई जाती है। इसके बाद बैलों को बाजरा से बनी खिचड़ी खिलाई जाती है। सभी एक एक स्थान पर इकट्ठा होकर बैलों के दौड़ का भी आयोजन किया जाता है और उत्सव मनाते हैं।

भैयाजी ये भी देखें : ज़मींदोज़ की जाएंगी 22 जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

वहीं महिलाएं तीजा के दिन अपने पति के दीर्घायु के लिए उपवास करती हैं। हरतालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्‍य जीवन के लिए हरतालिका तीज व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि विवाह योग्य युवतियां सुयोग्य वर की कामना से भी हरतालिका तीज करें तो उन्हें निश्चित रूप से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। तीजा का उपवास और पूजार्चना महिलाएं अपने मायके जा कर ही करती है।