spot_img

जिलाध्यक्षाें के साथ भाजपा प्रदेश संगठन में भी बदलेंगे कई चेहरे

HomeCHHATTISGARHजिलाध्यक्षाें के साथ भाजपा प्रदेश संगठन में भी बदलेंगे कई चेहरे

रायपुर। भाजपा अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता तलाशने के लिए मोर्चा, प्रकोष्ठ, संगठन के जिलाध्यक्षाें के साथ भाजपा (BJP) प्रदेश संगठन में कई चेहराें काे बदलने का काम करेगी।

नए प्रदेशाध्यक्ष के बाद आज शाम तक नेता प्रतिपक्ष भी बदल जाएगा। इसके बाद लगातार यह बदलाव चलेगा। इसमें जहां प्रदेश संगठन में दो महामंत्रियों का बदला जाना तय माना जा रहा है। वहीं कार्यकारिणी में विस्तार करके उपाध्यक्षों और मंत्रियों की संख्या में इजाफा भी संभव है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने मिशन 2023 को लेकर प्रदेश संगठन में बदलाव की रणनीति बनाई है। प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के जानकारों का कहना है, अब लगातार बदलाव का दौर चलेगा। नए प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय नेताओं की सहमति से बदलाव करेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : नया रायपुर में केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला, हुआ MOU…

बदलेंगे दो महामंत्री

प्रदेश संगठन (BJP) में बड़ा बदलाव दो महामंत्रियों को लेकर होने वाला है। एक महामंंत्री नारायण सिंह चंदेल तो नेता प्रतिपक्ष बन जाएंगे, ऐसे में उनका स्थान खाली हाेगा तो उनके स्थान पर किसी और को जिम्मा मिलेगा। एक और महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी बिलासपुर के हैं। प्रदेशाध्यक्ष भी बिलासपुर के होने के कारण अब महामंंत्री को बदले जाने की बात हो रही है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय संगठन को लेना है।

बढ़ सकते हैं उपाध्यक्ष, मंत्री

संगठन में इस समय चार उपाध्यक्ष हैं, इनकी संख्या में इजाफा किया जा सकता है। राष्ट्रीय संगठन में भी ज्यादा उपाध्यक्ष हैं। यहां पर दो से चार नए उपाध्यक्ष रखे जा सकते हैं। इसी तरह से मंत्रियों की संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है। कुछ समय पहले ही छह और प्रवक्ता बनाकर प्रवक्ताओं की संख्या को 12 किया गया है।

मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्षाें में भी बदलाव

मोर्चा और प्रकोष्ठ (BJP) के साथ कई जिलों के अध्यक्ष भी बदले जाने की बात हो रही है। सबसे अहम भाजयुमो के अमित साहू के स्थान पर किसी आदिवासी को भाजयुमो की कमान देने की बात हो रही है। इसी के साथ दूसरे मोर्चा में भी बदलाव होगा। किसान और महिला मोर्चा के भी अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। जिन जिलों के अध्यक्ष सक्रिय नहीं हैं, उनको भी बदला जाएगा। इसी के साथ जिन जिलों के अध्यक्षों से कार्यकर्ता खुश नहीं होंगे, उनकी भी विदाई होगी।