spot_img

भाजपा के बदलाव पर बोले मरकाम, चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाले…

HomeCHHATTISGARHभाजपा के बदलाव पर बोले मरकाम, चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने...

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद में हुए फेरबदल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। इस मामलें में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि “अरूण साव भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर को शुभकामनायें लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है।”

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : जेल में कैदी ने लगाई फांसी…हुई मौत, 307…

मरकाम ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है। राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी संस्कृति पुष्पित पल्वित है। कम से कम आदिवासी दिवस के दिन ऐसा अप्रिय निर्णय नहीं लेना था। भाजपा के इस निर्णय से पूरे आदिवासी समाज की भावनायें आहत हुई है।”

भाजपा का चरित्र आदिवासी विरोधी-मोहन

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि “भाजपा का चरित्र मूलरूप से आदिवासी विरोधी है। 15 साल तक राज्य में जब भाजपा सत्ता में थी तब भी आदिवासियों की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक उन्नति में बाधा उत्पन्न की जाती थी। विपक्ष में आने के बाद भी उनके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। नंदकुमार साय के समय से अन्याय का जो दौर चला था वह विष्णु देव तक पहुंच गया है।”

चेहरा बदलने से नहीं बदलते हालात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि “चेहरा बदलने से हालात नहीं बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा विश्वास के संकट के दौर से गुजर रही है। भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव की हार के बाद से लगातार जनता का भरोसा भाजपा चुनाव दर चुनाव खोते जा रही है।

भैयाजी ये भी देखें : Big Breaking : भाजपा प्रदेश पद से हटाए गए विष्णुदेव, अरुण…

राज्य के भाजपा नेताओं ने जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं तथा केंद्रीय नेतृत्व का भी भरोसा खो दिया है। प्रदेश में भाजपा की बिगड़ती हालात से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में भले ही बदलाव किया है लेकिन यह कवायद फिजूल साबित होने वाली है।”