spot_img

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने ली बैठक, पूछा क्यों हारे…?

HomeCHHATTISGARHभाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने ली बैठक, पूछा क्यों हारे...?

रायपुर। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों व कोर ग्रुप की बैठक ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों व कोर ग्रुप के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। बैठक के दूसरे दिन संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला संगठन प्रभारियों से संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भैयाजी ये भी देखे : मंत्री जयसिंह ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, कम बारिश वाले क्षेत्रों…

उसके उपरांत बैठक के दूसरे सत्र में मीडिया व आईटीसेल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के पहले सत्र में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी व कोर ग्रुप के सदस्य, संभाग व जिला प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

बैठक में संभाग प्रभारी और सहप्रभारी की बैठक में चर्चा के दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कई सवाल किए। जमवाल का सबसे पहला सवाल था 2018 में भाजपा की हार क्यों हुई ? उनके इस सवाल के जवाब में पार्टी के संभाग और जिला प्रभारी सहप्रभारियों ने कहा कि “सरकार भाजपा की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के बजाय सरकारी तंत्र हावी हो गया था।

भैयाजी ये भी देखे : छात्रों के पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई करे शिक्षक, कलेक्टर…

कैडर बेस्ड पार्टी में कार्यकर्ता ही उपेक्षित थे, इसलिए 15 साल बाद 15 सीटों के रूप में परिणाम आया।” इस जवाब के तत्काल बाद जमवाल ने दूसरा सवाल दाग दिया। उन्होंने पूछा फिर क्या करना था ? जिसके जवाब था वर्तमान चेहरों को बदल कर नए लोगों को मौका देना। प्रभारियों के इस जवाब से जमवाल भी काफी हद तक संतुष्ट नज़र आए। वहीं उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की बात भी कहीं है।