spot_img

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के दो विधायक ने दिया वोट

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस के दो...

रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव (PRESIDENTIAL ELECTION) में छत्तीसगढ़ से क्रॉस वोटिंग हुई है। प्रदेश से राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को कुल 21 वोट मिले हैं।

प्रदेश से भाजपा के 14 विधायकों के अलावा जकांछ के तीन और बसपा के दो विधायकों (PRESIDENTIAL ELECTION)  ने अपना समर्थन दिया था। इस हिसाब से कुल वोटों की संख्या 19 होनी चाहिए। जबकि वोट 21 मिले हैं। यानी कांग्रेस के दो अन्य विधायकों ने मुर्मू को वोट दिया था। वही यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ से 69 वोट मिले हैं। जबकि यहां कांग्रेस विधायकों की कुल संख्या 71 है। छत्तीसगढ़ से किसी भी विधायक का वोट निरस्त नहीं हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 92.71% छात्र पास, रिजल्ट साइट क्रैश

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्रौपदी मुर्मू (PRESIDENTIAL ELECTION)  को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है, भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।