spot_img

जिला अस्पताल में दुरुस्त होंगी सुविधा, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरो ने किया निरीक्षण

HomeCHHATTISGARHBASTARजिला अस्पताल में दुरुस्त होंगी सुविधा, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरो ने किया...

 

कांकेर। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैण्डर्स के मानकों के अनुरूप शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर को विकसित करने के लिए प्लान बनाने हेतु कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के अनुरोध पर एन.एच.एस.एच.आर.सी. और सी.डी.सी. नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों, आर्किटेक्ट तथा टेक्निकल कंसलटेंट द्वारा आज शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय और मातृ एवं शिशुरोग विभाग अलबेलापारा कांकेर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन डॉ. एम.एल. गर्ग और जिला चिकित्सालय कांकेर के सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे।