spot_img

राष्ट्रपति चुनाव : विजयी मतांतर से आगे निकली द्रौपदी मुर्मू, मिले 809 वोट…

HomeNATIONALराष्ट्रपति चुनाव : विजयी मतांतर से आगे निकली द्रौपदी मुर्मू, मिले 809...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रही मतगणना के दूसरे दौर में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी अंतराल से आगे निकल चुकी है। दूसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी मूल्य 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनका मूल्य 44,276 है। अब तक हुए मतगणना के मुताबिक कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : रवींद्र चौबे बने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजपत्र…

मतगणना की जानकारी देते हुए राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि यदि मैं संसद के पहले के परिणामों को शामिल करूँ, तो अब तक कुल 1,886 वैध मतों का मूल्य 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 मत मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को मिले 537 वोट, जिनकी कीमत अब तक 1,89,876 है।”

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा के अजय जामवाल बने छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

मतगणना के आधार पर देश के अगले राष्ट्रपति के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू को मतगणना के उपरान्त विजयी घोषित किए जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले इस पद तक कोई आदिवासी महिला नहीं पहुंच पाई है।