spot_img

भाजपा के अजय जामवाल बने छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

HomeCHHATTISGARHभाजपा के अजय जामवाल बने छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में वापसी के लिए संगठन को मज़बूत बनाने पर फोकस कर रही है। इसी लिहाज़ से पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को कुछ प्रदेशों की जिम्मेदारी सौपी है जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश भी शामिल है।

भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा : बृजमोहन बोले-कैंसर मरीजो के लिए असंवेदनशील है सरकार…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने अजय जामवाल को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। जामवाल का केंद्र रायपुर बनाया गया है। भाजपा के भीतरखाने में ये ख़बर काफी लंबे समय दौड़ रही थी कि पार्टी में कसावट के लिए कुछ नियुक्तिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर सकते है।

इस नियुक्ति के बाद आज जिसकी पुष्टि भी हो गई। जामवाल के साथ ही पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के पास है। उनके पास कई राज्यों की जिम्मेदारी है, इसलिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की गई है।

भैयाजी ये भी देखे : Live : सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन…

अजय जामवाल के आलावा मंत्री श्रीनिवासुलु को प्रदेश महामंत्री संगठन, पंजाब-चंडीगढ़, राजेश जी वी को प्रदेश महामंत्री संगठन, कर्नाटक और सतीश ढोंड को प्रदेश सह संगठन महामंत्री, पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौपी गई है।