spot_img

रेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की, सभी गिरफ्तार

HomeNATIONALरेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की, सभी गिरफ्तार

डिसपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में रेप (RAPE ATTEMPT) से बचने के लिए एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना रविवार की है।

पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़े। लड़की और उसका भाई राजी हो गए।

भैयाजी ये भी देखे : चीन बॉर्डर पर एक मजदूर की मौत, 18 लापता

रात में स्कूल लौटे आरोपी, भाई को पीटकर भगाया

कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की (RAPE ATTEMPT)  के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।

भाई की पुकार सुन स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे

लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके (RAPE ATTEMPT) पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।