spot_img

चीन बॉर्डर पर एक मजदूर की मौत, 18 लापता

HomeNATIONALचीन बॉर्डर पर एक मजदूर की मौत, 18 लापता

दिल्ली। भारत-चीन बॉर्डर के पास अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में 14 दिन से लापता 19 मजदूरों (MISSING) में से 1 की मौत की पुष्टि हो गई है। 18 मजदूरों के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये सभी दामिन इलाके में BRO ( बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ) की सड़क परियोजना के काम में लगे थे।

5 जुलाई को सभी मजदूर असम के लिए रवाना हुए थे और तब से ही लापता हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मृतक मजदूर का शव कुमी नदी के पास मिला है। बाकी लापता मजदूरों की तलाश जारी है। इसके लिए बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले की यह वही कंस्ट्रक्शन साइट है, जहां से मजदूर काम में लगे थे। यहीं से सभी लापता हुए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : मानसून सत्र: सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, महंगाई-अग्निपथ पर आज भी हंगामे के आसार

ईद पर घर जाना चाहते थे सभी मजदूर

सभी मजदूर असम के रहने वाले थे और ईद के मौके (MISSING) पर अपने घर असम जाना चाहते थे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से छुट्टी मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मजदूर पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े। इस दौरान वे कुरुंग कुमे जिले के घने जंगलों में गुम हो गए।

नदी पार करते समय डूबने की आशंका

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाली कुमी नदी पार (MISSING) करते समय मजदूरों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नदी में मजदूर कब डूबे इस बारे में पता नहीं चल सका है। इनके घरवालों को भी किसी तरह की जानकारी नहीं है। बस इतना ही पता चला है कि एक हफ्ते पहले पैदल ही घर के लिए निकले थे। रास्ते में कुमी नदी पड़ती है। इसे पार करते समय हादसा हुआ होगा।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश, नदियां उफान पर

पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश समेत असम, मिजोरम आदि राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नदियां उफान पर चल रही हैं। जिलों में बाढ़ आई हुई है। अरुणाचल में कुमी नदी के बढ़े जलस्तर के चलते आशंका जताई जा रही है कि मजदूर इसे पार नहीं कर पाए होंगे और उसमें डूब गए होंगे।