spot_img

मानसून सत्र: सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, महंगाई-अग्निपथ पर आज भी हंगामे के आसार

HomeNATIONALमानसून सत्र: सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन,...

दिल्ली।  संसद के मानसून सत्र (MANSOON SATR) का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी की। प्रदर्शन में राहुल गांधी भी मौजूद थें। विपक्ष महंगाई, डेयरी और फूड प्रोडक्ट पर जीसंसद के मानसून सत्र (MANSOON SATR) का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में एसटी लगाए जाने और अग्निपथ स्कीम को वापस लेने को लेकर हंगामा कर सकता है। जिसको लेकर सदन में आज जबरदस्त हंगामे के आसार हैं।

भैयाजी ये भी देखे : फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं नूपुर शर्मा: गिरफ्तारी पर रोक की मांग, कहा- आपकी टिप्पणी से खतरा और ज्यादा बढ़ा

एक दिन पहले यानी 18 जुलाई को मानसूत्र सत्र शुरू हुआ है। सत्र के पहले दिन लोकसभा में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए सभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा था। बता दें यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा।

4 बड़े मुद्दों को सदन में उठाएगा विपक्ष

विपक्ष सरकार को महंगाई, अग्निपथ, ED-CBI के दुरुपयोग (MANSOON SATR) के मुद्दे पर घेरने का प्रयास करेगा। सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग करके विपक्ष ने इसके संकेत दिए हैं। इसके साथ ही सदन में असंसदीय शब्दों की सूची को लेकर भी विपक्ष सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

18 बैठकें, पेश हो सकते हैं 32 बिल

12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। सत्र में सरकार (MANSOON SATR) की ओर से 32 बिल पेश किए जा सकते हैं। इनमें से 24 नए हैं। 35 लंबित हैं। आठ बिल फिर से विचार के लिए पेश किए जाने हैं। 14 बिल तैयार हैं। चार बिल ऐसे हैं, जो विचार के लिए स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। इन बिलों में मेंटिनेंस एंड वेल्फेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजंस बिल भी शामिल हैं।