spot_img

जापान के पूर्व PM Shinzo Abe की हत्या, मोदी ने जताई संवेदना, देश में राष्ट्रीय शोक…

HomeINTERNATIONALजापान के पूर्व PM Shinzo Abe की हत्या, मोदी ने जताई संवेदना,...

नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) की एक हमले में गोली लगने से मौत हो गई है। उनकी इस मौत के बाद पूरी दुनिया समेत भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारत ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन के बाद शनिवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे (Shinzo Abe) के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

भैयाजी ये भी देखे : IND vs ENG T20 : भारत ने इंग्लैंड से जीता मैच…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे (Shinzo Abe) के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा “हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।”