spot_img

राजंदगांव में 1 एकड़ में बनेगा कृष्ण कुंज, कलेक्टर ने स्थल का किया मुआयना

HomeCHHATTISGARHराजंदगांव में 1 एकड़ में बनेगा कृष्ण कुंज, कलेक्टर ने स्थल का...

राजनांदगांव। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के बधियाटोला में 1 एकड़ में कृष्ण कुंज बनाया जाएगा। इसके लिए चिन्हांकित भूमि और किए जा रहे कार्यो का जायजा लेने कलेक्टर डोमन सिंह ने यहां का अवलोकन किया। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों से इसके लिए की जा रही तैयारी और पौधरोपण की जानकारी ली।

भैयाजी ये भी देखे : बेरोजगारी पर विष्णुदेव का तंज़, कहा-झूठ की खेती कर रही है…

उन्होंने कहा कि कृष्ण कुंज क्षेत्र को आवश्यक फेसिंग अवश्य कराएं, जिससे पौधों की सुरक्षा पुख्ता हो सके। उन्होंने फेसिंग के साथ ही प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृष्ण कुंज बनने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक मनोरम केन्द्र भी बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य अति शीघ्र कर लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने डोंगरगढ़ में संचालित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुंचकर यहां रखे गए दवाई का अवलोकन किया। उन्होंने दुकान संचालक को क्षेत्र की मांग के अनुसार आवश्यक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को सस्ती और जरूरी दवाई उपलब्ध कराना शासन की मंशा है।

भैयाजी ये भी देखे : बेवरती गौठान पहुंची नई कलेक्टर, महिला स्व-सहायता समूह के कामों को…

इस दौरान उन्होंने सभी चिकित्सक को जेनेरिक दवाई लिखने निर्देशित किया, ताकि आमजन सस्ती दवाई आसानी से खरीद सकें। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के जरूरी दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।