spot_img

मानसून सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश, मुंबई में पानी भरा, दिल्ली में येलो अलर्ट

HomeNATIONALमानसून सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश, मुंबई में पानी भरा, दिल्ली...

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून (MAUSAM NEWS) ने पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले चार दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए मंगलवार को यलो और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार की सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच मुंबई के पूर्वी हिस्से में 58.6 मिमी, जबकि पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना का नया वैरिएंट: 10 राज्यों में सामने आए 69 केस, एक्सपर्ट्स बोले यह खतरनाक

भारी बारिश के कारण मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में (MAUSAM NEWS)  मंगलवार को जलजमाव से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में बस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दोपहर 4 बजे हाई टाइड का अलर्ट है। BMC और प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है। हाई टाइड के दौरान 4 से 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

अगले चार दिन भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों (MAUSAM NEWS)  में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा, उससे सटे दक्षिण झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे अगले चार दिनों में मध्य भारत, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मानसून सक्रिय (MAUSAM NEWS) हो चुका है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से लेकर देर रात तक तेज चमक और गरज के साथ रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। रात 12:30 तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा में बने सीजन के पहले लो प्रेशर एरिया और मप्र के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के असर के कारण ऐसी तेज बारिश हुई।

राजस्थान में मानसून की एंट्री

राजस्थान में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्य में भले ही मानसून तय समय से लेट पहुंचा हो, लेकिन फिर भी प्रदेश के ज्यादातर जिलाें में बारिश सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर को मानसून ने पहले चार दिन में ही तरबतर कर दिया। यहां बारिश का आंकड़ा 142 मिमी तक पहुंच गया। यह आंकड़ा सामान्य से 74% ज्यादा है।

UP में पूरब से पश्चिम पहुंचा मानसून

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से एंट्री करने वाला मानसून अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंच गया है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में बादलों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा और इस बीच धूप रही। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार का पूरा दिन लखनऊ वासियों का रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में गर्मी-उमस

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं राज्य में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। जिससे झारखंड में मॉनसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण रांची में चार दिन बारिश के बाद सोमवार को अचानक से मौसम गर्म हो गया। कड़ी धूप और तेज उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री बढ़ गया। शहर का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया।