spot_img

असम और मिजोरम का सीमा विवाद खत्म करने अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से चर्चा

HomeNATIONALअसम और मिजोरम का सीमा विवाद खत्म करने अमित शाह ने की...

नई दिल्ली. असम और मिजोरम राज्य के बीच चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनो राज्यों के मुख्यमंत्रियों बुधवार को टेलीफोनिक चर्चा की विवाद खत्म करने की बात कही है।

आपको बता दे कि पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच झड़पों के बाद शनिवार से सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को दोनों राज्यों के बीच जमीनी स्तर की वार्ता विफल रही है। मिजोरम ने कहा था कि अगर असम में आपूर्ति करने वाले ट्रकों की नाकाबंदी को कम नहीं किया गया तो वह विदेश से आवश्यक आयात करेगा। वहीं असम ने मांग की थी कि मिजोरम पहले अपने सेना को उस क्षेत्र से वापस ले जाए।

मिजोरम सरकार के जिम्मेदारों की मानें तो गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की पहल के बाद मिजोरम ने असम सीमा से अपनी सेना वापस लेने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, शाह ने तनाव को कम करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछा और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम-मिजोरम सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं।

बैठकों का दौर जारी

वहीं केन्द्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सत्येन्द्र गर्ग के हस्तक्षेप के बाद पड़ोसी राज्यों असम और मिजोरम ने अंतरराज्यीय सीमा पर जिन क्षेत्रों में अशांति फैली है। वहां शांति बहाल करने के लिए बुधवार को बैठक की गई है। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री (Amit Shah) द्वारा मुख्यमंत्री से वार्तालाप करने की बात की पुष्टि की है।