spot_img

मस्तूरी में डायरिया का प्रकोप: 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 4 की हालत गंभीर

HomeCHHATTISGARHBILASPURमस्तूरी में डायरिया का प्रकोप: 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 4 की...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मस्तूरी (MASTOORI NEWS) में स्थित ग्राम सरसेनी में एक बार फिर डायरिया फैलने लगा हैं। रविवार को 11 मरीज मिले हैं। इनमें से चार गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य सात का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : जमीन के मालिक का अपहरण कर बेशकीमती जमीन की करा ली रजिस्ट्री, FIR दर्ज हुई तो वापस भी कर दी

जानकारी मिलने पर मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। उल्टी-दस्त के मरीजों (MASTOORI NEWS) को खोजा जा रहा है। बता दे कि ग्राम सरसेनी में डायरिया के 20 मरीज मिले थे। लेकिन उसके बाद दो दिन तक मरीज नहीं मिले। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को लगा कि डायरिया प्रकोप नियंत्रण में आ चुका है। ऐसे में टीम मरीजों को दवा का वितरण कर लौट गई।

चार मरीज हालत गंभीर पाई गई

रविवार की सुबह से ग्रामीण फिर से उल्टी-दस्त से ग्रसित हो गए और देखते ही देखते 10 मरीज की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच में चार मरीज की हालत गंभीर पाई गई। चारों मरीज को तत्काल सिम्स रेफर कर दिया गया। पिछले बार हैंडपंप का पानी पीने वाले ग्रामीण बीमार पड़े थे। इस कारण हैंडपंप सील कर दिया गया था।