spot_img

नहीं रहे पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, अस्‍पताल में चल रहा था इलाज

HomeCHHATTISGARHनहीं रहे पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, अस्‍पताल में चल रहा था...

भिलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक एवं पूर्व साडा अध्यक्ष भजन सिंह निरंकारी (BHAJAN SINGH NIRANKARI ) का शनिवार देर शाम निधन हो गया। ह्दयाघात से पीड़ित भजन सिंह निरंकारी को शंकराचार्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

भैयाजी ये भी देखे : एक्सिस बैंक फर्जीवाडा: 13 खाता- धारकों में से 12 फरार

उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसी नेता एक-एक कर अस्पताल पहुंचते रहे। भजन सिंह निरंकारी के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। भजन सिंह निरंकारी (BHAJAN SINGH NIRANKARI ) कांग्रेस संगठन में भी विभिन्न पदों पर रहे। वे सन 1985 से 1990 तक साडा के अध्यक्ष रहे। ऊर्जा आयोग अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी।

शनिवार सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया था

वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव में वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। भजन सिंह निरंकारी का स्वास्थ्य खराब होने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें शनिवार (BHAJAN SINGH NIRANKARI ) सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया था। वे संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज भी थे। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेस के कई नेता उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि भजन सिंह निरंकारी के पुत्र संदीप निरंकारी भिलाई नगर निगम में पार्षद व एम आइ सी सदस्य हैं। स्व निरंकारी का अंतिम संस्कार तीन जुलाई को राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।