spot_img

बीमा एजेंट के खाते में दो रूपए भेजकर ठगे पांच लाख

HomeCHHATTISGARHबीमा एजेंट के खाते में दो रूपए भेजकर ठगे पांच लाख

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (BILASPUR NEWS) स्थित तारबाहर थाना क्षेत्र में बीमा एजेंट महिला के खाते में दो रूपएभेजकर जालसाजों ने चार लाख 96 हजार 666 रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तारबाहर क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साई परिसर में रहने वाले रेणु मुंदड़ा(56) एलआइसी की एजेंट हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात 7.30 बजे फेसबुक में साहिल कुमार ने मैसेज कर एलआइसी पालिसी लेने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं। साहिल कुमार ने खुद को सेना में जवान बताया। साथ ही अपनी पोस्टिंग जैसलमेर में बताई।

भैयाजी ये भी देखे : महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले सीएम भूपेश- विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही बीजेपी

उसने एलआइसी (BILASPUR NEWS)  की पालिसी लेने के लिए महिला एजेंट का पेटीएम नंबर पूछ लिया। पेटीएम में उसने पहले दो रूपए ट्रांसफर किए। रूपए मिलने के बाद उसने अपने खाते में दो रूपए भेजने के लिए कहा। बाद में जालसाज ने अपने झांसे में लेकर महिला एजेंट को अलग-अलग बहानो से चार लाख 96 हजार 666 रूपए ले लिए। धोखाधड़ी की आशंका होने पर महिला ने रूपए देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की।

सेना के भरोसे का उठा रहे फायदा

सेना के भरोसे का फायदा उठाकर जालसाज (BILASPUR NEWS)  लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इस तरह के कई मामले शहर में भी आ चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने भी लोगों से आनलाइन लेनदेने में सतर्कता बरतने की अपील की थी। इसके बाद भी लोग जालसाजों के झांसे में आ रहे हैं।