spot_img

Train Cancel : बिलासपुर रेल मंडल में थर्ड लाइन का काम, 7 दिन के लिए 18 ट्रेन रद्द

HomeCHHATTISGARHBILASPURTrain Cancel : बिलासपुर रेल मंडल में थर्ड लाइन का काम, 7...

रायपुर। बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन के काम काज के लिए 18 ट्रेनों को रद्द (Train Cancel) कर दिया गया है। इसके पहले कल भी बिलासपुर ज़ोन की 18 ट्रेनों को रद्द किया गया था। जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर रेल मंडल के अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य किया जाना है।

भैयाजी ये भी देखे : अग्निपथ योजना : आप अध्यक्ष हुपेंडी बोले, नौजवानों के साथ धोखा,…

तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य 20 जून से 26 जून 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। हालांकि इसके लिए रेलवे ने 18 गाड़ियों को रद्द (Train Cancel) करने का फैसला किया है।

Train Cancel : ये गाड़िया हुई है रद्द

01. दिनांक 19 से 25 जुन, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर –चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02. दिनांक 20 से 26 जुन, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

03. दिनांक 25 जून, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04. दिनांक 26 जून, 2022 (रविवार) को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

05. दिनांक 23 जून, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

06. दिनांक 26 जून, 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07. दिनांक 19 जून, 2022 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08. दिनांक 22 जून, 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

09. दिनांक 21 जून, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10. दिनांक 23 जून, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11. दिनांक 20, 23 एवं 25 जून, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12. दिनांक 21, 24 एवं 26 जून, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13. दिनांक 22 एवं 24 मार्च, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

14. दिनांक 24 एवं 26 जून, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15. दिनांक 19 एवं 21 जून, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

16. दिनांक 20 एवं 22 जून, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

17. दिनांक 19 से 26 जून, 2022 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी –गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18. दिनांक 20 से 27 जून, 2022 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।