spot_img

कोरोना ग्राफ: देश में 24 घंटे में मिले 8 हजार 826 नए संक्रमित

HomeNATIONALकोरोना ग्राफ: देश में 24 घंटे में मिले 8 हजार 826 नए...

रायपुर। देश में कोरोना (CORONA) केस एक दिन की गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 8 हजार 826 नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 52 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को देश में कुल 4.40 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2 प्रतिशत दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 3 हजार के करीब नए केस

सबसे ज्यादा 2 हजार 956 नए केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.01 प्रतिशत हो गया है। इस दौरान 2 हजार 165 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की जान गई। यहां फिलहाल सक्रिय केस 18 हजार 267 हैं। ठाणे शहर में BA.5 वेरिएंट के 2 और नए मरीज मिले हैं।

भैयाजी यह भी देखे: LOC ट्रेड से जुड़े लोगों के घरों-आफिसों पर NIA का छापा, टेरर फंडिंग का शक

दिल्ली में लगभग दोगुना हुए नए मामले

दिल्ली में कोरोना (CORONA) के रोजाना मामले 1 हजार के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले सोमवार को यहां 614 केस मिले थे, जो 24 घंटों में बढ़कर 1 हजार 118 हो गए। इस दौरान 500 मरीज ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामले 3 हजार 177 हैं।

मध्यप्रदेश में 381 एक्टिव केस

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए। वहीं 1 मरीज की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,43,221 हो गई। COVID-19 से मरने वालों की कुल संख्या 10,739 हो गई है। यहां पॉजीटिविटी रेट 0.9 प्रतिशत है। एक अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,32,101 है। राज्य में 381 सक्रिय मामले हैं।

तमिलनाडु में 332 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 332 मामले सामने आए। इसमें महाराष्ट्र से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। यहां कुल मामलों की संख्या 34,57,969 हो गई है। स्वस्थ्य विभाग ने कहा कि मरने वालों की कुल संख्या 38,025 है। पिछले 24 घंटों में 153 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 34,18,312 हो गई है। वहीं, 1,632 एक्टिव केस हैं।

छत्तीसगढ़ में 38 नए मामले दर्ज

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना (CORONA) के 38 नए मामले दर्ज किए गए। जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,52,717 हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 14,035 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजीटिविटी रेट 2.08 प्रतिशत है।