spot_img

केरल, कर्नाटक में 3 दिन के अंदर झमाझम, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत की उम्मीद

HomeNATIONALकेरल, कर्नाटक में 3 दिन के अंदर झमाझम, दिल्ली-NCR में गर्मी से...

दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर-मध्य भारत में मानसून (MAUSAM NEWS) और उसके पहले प्री-मानसून का इंतजार हो रहा है। इस बीच, शनिवार को पश्चिमी तट पर गोवा, मुंबई को पार करते हुए आगे बढ़ा मानसून रविवार को भी उसी स्थान पर टिका रहा। हालांकि, अब इसके जल्द ही दक्षिणी गुजरात, आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए अनुकूल स्थितियां बन चुकी हैं। इसके साथ ही दक्षिणी राजस्थान, अंदरूनी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते प्री-मानसून बारिश हो रही है।

भैयाजी ये भी देखे : चचेरा भाई 430 KM बाइक चलाकर घर पहुंचा और बहन की जलती चिता में कूद गया

हवा का पैटर्न बता रहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक 15 जून तक मौसम में बदलाव आने की संभावना नहीं है। यानी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 15 जून की शाम से या 16 जून को इन राज्यों में आंधी आने की आशंका है। उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है। बिहार में 15 जून से हवाएं बदलेंगी। इसी दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी।

बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच सक्रिय नहीं

मध्यप्रदेश में अरब सागर ब्रांच के जरिए इंदौर संभाग से एंट्री (MAUSAM NEWS) ले सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच सक्रिय नहीं हुई है, जबकि अरब सागर वाली ब्रांच सक्रिय है। इसलिए 15 या 16 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश पहुंच सकता है। साथ ही बीते 24 घंटे में प्रदेश का 50% हिस्सा प्री-मानसून बौछारों से तर हो गया। बारिश से मौसम में घुली ठंडक के कारण गर्मी का लंबा दौर थम सा गया।

बिहार में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा

बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री होगी। 3-4 दिनों में मानसून पूरे बिहार में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून के पहले बिहार में जानलेवा गर्मी जारी है। दक्षिण बिहार में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रही है, वहीं उत्तर बिहार में बारिश से थोड़ी राहत है। राज्य के 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए 13 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

मानसून का एक सिरा गुजरात पहुंच गया

कर्नाटक में 11 दिनों से अटका मानसून (MAUSAM NEWS) का एक सिरा गुजरात पहुंच गया है। खासकर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में इसका असर दिखने लगा है। कई इलाकों में हल्की से जोरदार बारिश हुई। शनिवार मध्य रात्रि से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। सूरत में रात 2 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। राजकोट में भी आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली।

चंडीगढ़-हरियाणा में 15 जून से बारिश

पंजाब में इस बार 12 साल बाद सबसे गर्म सीजन गुजरा है, जबकि इससे पहले ऐसी गर्मी 2010 में देखने को मिली थी। IMD चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अब दिन के समय पारा नीचे आना शुरू हो चुका है। लू का असर अभी 13 जून तक देखने को मिलेगा। 15 जून आंधी-बारिश के साथ बिजली गरज सकती है। ये बदलाव 17 जून तक बना रहेगा।