spot_img

लॉरेंस ने मूसेवाला को मारने की कसम खाई थी, विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल से नाराज था

HomeNATIONALलॉरेंस ने मूसेवाला को मारने की कसम खाई थी, विक्की मिड्‌डूखेड़ा के...

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA) के कत्ल का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस ही है। उसी ने तिहाड़ जेल में बैठकर इसकी साजिश रची। फिर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन की मदद से उसे अंजाम भी दिया। जब विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल हुआ तो लॉरेंस ने जेल में कसम खाई थी कि वह सिद्धू मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ेगा। तिहाड़ जेल में बंद दूसरे गैंगस्टर ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में इसका खुलासा किया। विक्की मिड्‌डूखेड़ा और लॉरेंस ने चंडीगढ़ स्थित कॉलेज में साथ में पढ़ाई की है। जहां से इनकी दोस्ती हुई।

लॉरेंस का रिमांड खत्म होने के इंतजार में पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस भी मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि अभी लॉरेंस दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास रिमांड पर है। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस को मूसेवाला के कत्ल की FIR में नामजद तो नहीं किया लेकिन पिता के बयान में उसका नाम है। इसी आधार पर उसका प्रोडक्शन वारंट लिया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : कब्जाधारकों को विधायक का समर्थन: अफसर बोले- FIR कराएंगे

अमृतसर से मुहैया कराए गए शार्प शूटर को हथियार

इसी बीच यह भी खुलासा हुआ कि शार्प शूटर्स को मॉडर्न हथियार अमृतसर से मुहैया कराए गए थे। पंजाब पुलिस ने बठिंडा से केशव को गिरफ्तार किया है। उसने ही यह हथियार शार्प शूटर्स तक पहुंचाए। भारत-पाक बॉर्डर स्थित एक गांव इन हथियारों की वजह से पुलिस के रडार पर है। इससे यह भी सवाल उठ रहे हैं कि हथियार कहीं ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तो नहीं भेजे गए।

केकड़ा के साथ घर गए आरोपी भी हिरासत में

पंजाब पुलिस ने संदीप केकड़ा के साथ मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA)के घर गए चेतन को भी हिरासत में लिया है। केकड़ा ने ही मूसेवाला की रेकी की थी। इसके बाद केकड़ा बाइक पर बैठकर चला गया। चेतन शार्प शूटर्स की कोरोला गाड़ी में बैठकर चला गया।

महाकाल से पूछताछ करने मुंबई पहुंची पंजाब पुलिस

पुणे पुलिस ने कल मकोका केस में शार्प शूटर सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि महाकाल मूसेवाला के कत्ल केस में शामिल नहीं है। हालांकि उसके करीबी शूटर ने मूसेवाला को गोली मारी। वह संतोष जाधव हो सकता है। महाकाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस पुणे पहुंच गई है। जहां उससे मूसेवाला हत्याकांड के मामले में पूछताछ की जाएगी।

लॉरेंस गैंग ले चुका कत्ल की जिम्मेदारी

सिद्धू मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA) का 29 मई को कत्ल हुआ था। उसके करीब 2 घंटे बाद ही लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ले ली। उसने कहा कि मूसेवाला का नाम उनके करीबी विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में आया था। इसके बावजूद मूसेवाला पर कोई एक्शन नहीं हुआ। मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में शार्प शूटर्स ने कत्ल किया था।