spot_img

कोरोना अपडेट्स: 3676 नए मरीज मिले, इनमें से 70% अकेले केरल-महाराष्ट्र में

HomeNATIONALकोरोना अपडेट्स: 3676 नए मरीज मिले, इनमें से 70% अकेले केरल-महाराष्ट्र में

दिल्ली। बीते 24 घंटे में 3,676 नए मरीजों की पहचान हुई, 2,497 मरीज कोरोना से ठीक हो गए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। अकेले केरल और महाराष्ट्र में 70 फीसदी (CORONA) नए केस आए।

शुक्रवार (3 जून) के बाद कोरोना केस चार हजार से नीचे रिकॉर्ड किए गए। शुक्रवार को 3,945 केस आए थे। उसके बाद शनिवार (4 जून) को 4,270 और रविवार (5 जून) को 4,518 मामले आए। रविवार के मुकाबले सोमवार को नए केसों में 842 की कमी आई। इस तरह से कोविड के मामलों में 5.3% की कमी देखी गई। रविवार को 2,779 कोरोना मरीज ठीक हुए, जबकि 9 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।

भैयाजी ये भी देखे : कश्मीर में आतंकी मंसूबे नाकाम

देश में पॉजिटिविटी रेट घटा

देश में अभी 25,588 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए, जबकि 5.24 लाख लोगों ने जान गंवाई। अहम बात है कि देश में रोजाना पॉजिटिविटी रेट घटा है। अभी पॉजिटिविटी रेट 1.5% है। यह रेट अगर 5% से ज्यादा हो तो महामारी अनियंत्रित मानी जाती है। केरल में यह रेट 10% से ऊपर हो गया। महाराष्ट्र में 6% और गोवा में रेट 5% है। अन्य सभी राज्यों में संक्रमण की दर कंट्रोल में है।

केरल में सबसे ज्यादा मामले

कोरोना केस (CORONA) के मामले में केरल सबसे आगे हैं। यहां रोजाना एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 1,383 लोग संक्रमित पाए गए। 6 मरीजों की मौत हुई, जबकि 807 मरीज ठीक हुए। यहां अभी 8,542 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 9.87% से बढ़कर 10.61% हो गई। यानी हर 100 मरीजों में 11 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे केस

महाराष्ट्र में कोरोना (CORONA) के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। मुंबई समेत कई जिलों में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को राज्य में 1,036 नए केस मिले, 374 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात रही कि किसी की मौत नहीं हुई। राज्य में अभी 7,429 कोरोना मरीजों को इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.48% है।