spot_img

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तंज़, भूपेश जी याद रखें जिसके लिए आप हमसे टकराए…

HomeCHHATTISGARHकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तंज़, भूपेश जी याद रखें जिसके लिए...

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में भूपेश बघेल को ललकारते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा “भुपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे, उसकी जमानत जप्त हो गई थी। और हम तो भारतीय जनता पार्टी के वो अदने से कार्यकर्ता है, जिन्होंने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट तक जब्त कर दी थी।”

भैयाजी ये भी देखे : स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षको की भर्ती, DEO ने 33…

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “प्रदेश की सरकार ने 16 लाख आवास नहीं 16 लाख महिलाओं का सम्मान वापस किया है।” भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सबसे पहले आप बहनों की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष शक्ति को प्रणाम करती हूं।

भाजपा में महिला मोर्चा एक सशक्त दंड है जो आज देश की ढाल बनकर खड़ी है। परंतु मैं भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के पीछे शक्ति बनकर खड़ी उनके घर की महिलाओं को भी प्रणाम करती हूं जिन की हिम्मत से ही आज वे निस्वार्थ भाव से भाजपा के लिए कार्य कर रहे और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

आपको सहारा नहीं, आप सबका सहारा बने

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से कहा कि याद रखें राजनीति एक कठिन डगर है परंतु सिद्धि हमेशा संकल्प से ही मिलती है। आप हमेशा याद रखें कि बड़ों का सम्मान करते हुए छोटो के सामने झुकने में ना हिचकिचाए यह आपकी संकल्प में सहायक होता है। याद रखें आज की महिलाओं को किसी सहारे की जरूरत नहीं बल्कि अब समय हो गया है कि आप सब का सहारा बने।

दो करोड़ से ज़्यादा महिलाएं डिजिटली साक्षर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये डिजिटल युग है और माननीय नरेंद्र मोदी जी ने दीक्षा एप के जरिए आपको रास्ता दिखाया है कि आप डिजिटल साक्षर हो। इस ऐप के माध्यम से देश में दो करोड़ 60 महिलाएं डिजिटली साक्षर हो गई है।

भैयाजी ये भी देखे : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ठोकी पीठ, कहा-पोषण अभियान में अच्छा…

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जानते हैं कि हिंदुस्तानी महिला को सिर्फ रास्ता दिखा दो समाधान वे स्वयं ढूंढ लेती है। महिलाओं मोर्चा की बहनों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हमारा प्रधान सेवक बिना थके लगातार काम कर रहे हैं तो फिर हम कैसे थक सकते हैं।