spot_img

मूसेवाला को अंतिम विदाई: पैतृक घर में आखिरी दर्शनों के लिए रखा गया शव, पीएम में गोलियों के 24 निशान मिले

HomeNATIONALमूसेवाला को अंतिम विदाई: पैतृक घर में आखिरी दर्शनों के लिए रखा...

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA) का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है। 11 बजे उनकी शव यात्रा निकलेगी। इस वक्त उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां पहुंची है। मंगलवार सुबह ही उनका शव परिवार को सौंपा गया।

भैयाजी ये भी देखें : PM मोदी शिमला रोड शो और रैली: रिज पर कुर्सियां भरी, मॉल-रोड़ पर लगी स्क्रीन में देख रहे लोग

मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA) का रविवार शाम जवाहरके में गोलियों से भूनकर कत्ल कर दिया गया था। 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने कल उनका पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है। इसी वजह से बहुत ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही उनकी मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे फैन, शव मॉर्चुरी में ही रखा

सिद्धू मूसेवाला (SIDDHU MUSEWALA) की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया। आज सुबह शव परिजनों को सौंपा गया।

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे जांच

मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी।