spot_img

कोंडागांव : मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहुंचे गार्मेंट फैक्ट्री, देखा कामकाज की चर्चा

HomeCHHATTISGARHBASTARकोंडागांव : मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहुंचे गार्मेंट फैक्ट्री, देखा कामकाज की...

कोंडागांव। मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा जिला मुख्यालय के चिखलपुटी स्थित शिल्पनगरी, उड़ान आजीविका केंद्र, वन चेतना केंद्र एवं लाइवलीहुड कॉलेज स्थित गार्मेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सर्वप्रथम शिल्पनगरी पहुंचे।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : जल संसाधन विभाग ने 14 सहायक अभियंताओं को…

जहां उन्होंने एम्पोरियम में जिले के विख्यात कलाकारों द्वारा बनाई गई शिल्पकृतियों का अवलोकन कर नवाचारी डिजाइनों के माध्यम से किए जा रहे शिल्पकृतियों के निर्माण की प्रशंसा करते हुए उपस्थित शिल्पकारों की सराहना कर उनसे चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर उन्होंने शिल्पनगरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले की गोठानो एवं स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय हेतु बनाए जा रहे आधुनिक सी मार्ट का भी अवलोकन किया। मुख्य सचिव द्वारा सी मार्ट में स्थानीय स्वसहायता समूह द्वारा आने वाले उत्पादों में भिन्नता लाते हुए जल्द से जल्द इसका संचालन प्रारम्भ करने को कहा।

वन चेतना केंद्र की सीएस जैन ने की तारीफ़

वन विभाग द्वारा मर्दापाल मार्ग पर नवनिर्मित वन चेतना केंद्र पहुंच मुख्य सचिव द्वारा यहां के वातावरण की तारीफ करते हुए यहां योग हेतु योगाभ्यास स्थल, ओपन जिम, सेल्फी जोन, काष्ट कला केंद्र, बैठने की उत्तम व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इनको और भी विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

गार्मेंट फैक्ट्री में पहुंचे देखा कामकाज

अपने प्रवास के दौरान मुख्य सचिव द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित किए जा रहे हैं गारमेंट फैक्ट्री का भी अवलोकन किया गया जहां उन्होंने फैक्ट्री में पूर्णतः महिलाओं द्वारा कार्य करा कर विख्यात कंपनी डीक्सी स्कॉट को अब तक किए गए एक करोड़ से अधिक के माल आपूर्ति पर बधाई देते हुए फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं से चर्चा की गई।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर: CM के दौरे की तैयारियों के लिए थी बैठक,…

जिसमे महिलाओं द्वारा कार्य हेतु अच्छे वातावरण एवं उत्तम प्रशिक्षण की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा फैक्ट्री के संचालकों से चर्चा कर इस योजना की सफल क्रियान्वयन हेतु हर आवश्यक मदद हेतु आश्वासन दिया गया।