spot_img

भाजपा विधायकों ने उत्तर बंगाल के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग की

HomeNATIONALभाजपा विधायकों ने उत्तर बंगाल के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग...

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायकों ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से के लोगों के विकास से वंचित होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी की एक रैली में उत्तर बंगाल के लिए एक केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) की मांग की। इस रैली को बाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि वह इस मांग से सहमत हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोग यह चाहते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : टीआरएस सरकार सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक जेपी नड्डा

केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन और डबग्राम-फुलबारी विधायक शिखा चटर्जी ने केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में बात की। इस मांग पर प्रतिक्रिया जताते हुए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

बर्मन ने कहा, ‘‘अगर लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है, तो उत्तर बंगाल को क्यों नहीं? इसमें क्या नुकसान है? उत्तर बंगाल (BJP) के लोग दशकों से वंचित हैं और उस अभाव को रोकने का समय आ गया है। मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को मांग पर गौर करने का अनुरोध करता हूं।’’

विभाजनकारी राजनीति को दर्शाते

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि इस तरह के बयान केवल BJP की विभाजनकारी राजनीति को दर्शाते हैं। घोष ने कहा, ‘‘भाजपा अलगाववाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है और राजनीतिक कारणों से पश्चिम बंगाल को विभाजित करने की साजिश रच रही है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।’’ भाजपा नेताओं का उत्तर बंगाल के लिए अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की मांग करना कोई नयी बात नहीं है।