spot_img

खैरागढ़ उप चुनाव : तीन राउंड की मतगणना बाकी, यशोदा वर्मा 19,076 वोटों से आगे

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप चुनाव : तीन राउंड की मतगणना बाकी, यशोदा वर्मा 19,076...

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना अब अंतिम दौर में है। जानकारी के मुताबिक अब तक 18 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 19,076 वोटों से आगे हैं। 18 चरण की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 63195 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 49562 वोट मिले हैं।

भैयाजी ये भी देखें : चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद की प्रापर्टी होगी नीलाम, 20 अप्रैल…

इस बढ़त के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की जनता का धन्यवाद दिया है। साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का यह नतीजा है जो इतनी अच्छी बढ़त मिली है। सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ। इसलिए जनता का विश्वास बन पाया। कार्यकर्ताओं ने भी लगातार की मेहनत की है। उपचुनाव को सेमी फाइनल की तौर पर देखने को लेकर कहा कि हम हर एक दिन को सेमीफाइनल मान रहे हैं। इसलिए लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : खैरागढ़ उपचुनाव : 12वें राउंड में कांग्रेस की यशोदा को मिली…

इधर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि “खैरागढ़ चुनाव 2023 का सेमीफाइनल जैसा है। हम 20 हजार से ज्यादा मतों से जीतेंगे। शुरुआती रुझान से हमारी जीत निश्चित लग रही है। भाजपा के 15 सालों की उपेक्षा भी हमारी जीत की वजह है। हम खैरागढ़ की जनता को बहुत बहुत बधाई देते हैं।”