spot_img

राजधानी रायपुर में कल बंद रहेगा मांस मटन बाजार, निगम ने ज़ारी किए आदेश

HomeCHHATTISGARHराजधानी रायपुर में कल बंद रहेगा मांस मटन बाजार, निगम ने ज़ारी...

रायपुर। रायपुर नगर निगम परिक्षेत्र में गुरुवार 14 अप्रैल 2022 को मांस मटन के बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश ज़ारी किया था।

भैयाजी ये भी देखें : Video : नारायणपुर के अंतिम छोर सोनपुर पहुंचे कलेक्टर, देखा माता…

जिसके परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 अप्रैल 2022 महावीर जयंती पर्व को पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि “गुरूवार 14 अप्रैल 2022 को महावीर जयन्ती पर्व है, इस दौरान किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस-मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

भैयाजी ये भी देखें : बीवी चले गई मायके तो नाबालिक भतीजी से मिटाई हवस…महीनों लूटी…

इसके आलावा सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध न्यायोचित कार्यवाही भी की जायेगी। महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 14 अप्रैल 2022 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण / जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस-मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।