spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव: कल सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग, प्रशासन ने कसी कमर

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव: कल सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग,...

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव (KHAIRAGADH UPCHUNAV) के लिए रविवार की शाम प्रचार थम गया। अंतिम दिन कांग्रेस व भाजपा ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि कोई बड़ी सभा नहीं हुई। मंगलवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक यहां मतदान होगा।

प्रशासनिक चुनावी तैयारी के अगले दौर में सोमवार को मतदान दलों की रवानगी होगी। बीज निगम के कार्यालय वाले परिसर से चुनाव सामग्रियों के वितरण के बाद दलों को सुबह 7.30 बजे से रवाना करना शुरू किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने बताया कि पहले दूरस्थ मतदान केंद्रों के दलों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया जाएगा। बाद में मैदानी इलाकों के लिए मतदान दलों की रवानगी होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भैयाजी यह भी देखे: हाई कोर्ट के निर्देश पर भेड़ीकोना में दो किसानों से खरीदा गया आठ सौ क्विंटल धान

मंगलवार को खैरागढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव (KHAIRAGADH UPCHUNAV) में मतदान केंद्र सरकार से आए अधिकारी की निगरानी में होगा। 150 संवेदनशील, अति संवदेनशील व राजनैतिक संवेदनशील केंद्र में वेबकास्टिंग और माइक्रो आब्जर्वर पैनी नजर रखेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विधानसभा उप निर्वाचन में शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए सभी मतदान केंद्रों में सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें सतत चौकसी के लिए 150 मतदान केंद्र मेंं लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा नियंत्रण रखा जाएगा।

नजर रखने तैनात किया गया

बताया गया कि 50 मतदान केंद्रों (KHAIRAGADH UPCHUNAV)  में केंद्रीय शासन, केंद्रीय उपक्रम के अधिकारियों, कर्मचारियों को माइक्रो आर्ब्जवर के रूप में मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। मतदान केन्द्रों में सतत निरीक्षण व निगरानी की व्यवस्था की गई है। 91 मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारियों को स्टिल कैमरा उपलब्ध कराया गया है। जिससे महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी कर सकेंगे। इससे यहां होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 155 संवेदनशील, अति संवदेनशील एवं राजनैतिक संवेदनशील मतदान केन्द्र है। जहां वेबकास्टिंग अथवा माइक्रो आब्जर्वरों के माध्यम से मतदान पर सतत निगरानी रखी जाएगी।