spot_img

गर्म हवाओं का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

HomeNATIONALगर्म हवाओं का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गर्म हवाओं (MAUSAM) का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 5 साल में अप्रैल महीने में सबसे अधिक था। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल माह में सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी (MAUSAM)  ने कहा कि 72 वर्ष में पहली बार हुआ है। जब दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते में इतना तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज (रविवार) को बेहद गर्म हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भैयाजी यह भी देखे: इमरान खान के हटाए जाने के बाद मरियम नवाज ने कसा तंज, कहा- पाकिस्तान का सबसे काला दौर खत्म

कब मिलेगी राहत

शनिवार को सफदरगंज वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इधर गुरुग्राम में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अप्रैल के महीने में सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री गया था। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से झुलसती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

वहीं उत्तराखंड में लू (MAUSAM) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमालय में बर्फ के पिघलने और पर्वतों पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। राजस्थान में भी रेड अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब में अप्रैल की गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 42.1 डिग्री पर पहुंच गया। 10 साल बाज अप्रैल के पहले सप्ताह में लू की नौबत आ गई है। इससे पहले 3 अप्रैल 2012 को लू चली थी। मौसम केंद्र ने भोपाल, बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, महाकौशल और मालवा-निमाड़ के 18 जिलों में लू का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के 17 जिले लू की चपेट में हैं।