spot_img

Budget Session : अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा स्थगित, 15 घंटे बजट पर चर्चा

HomeNATIONALBudget Session : अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा स्थगित, 15 घंटे बजट पर...

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र (Budget Session) का गुरुवार को समापन हो गया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए लोक सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है।

भैयाजी ये भी देखे : धान उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों ने ही 41 लाख के धान…

लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट सत्र में हुए कामकाज की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोक सभा के इस आठवें सत्र में सदन की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही।

सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए तथा 13 विधेयक पारित किए गए। इस सत्र में कुल मिलाकर 40 घंटे तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे चरण की कार्यवाही 8 अप्रैल तक चलनी थी, लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केंद्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।

Budget Session : बजट पर 15 घंटे हुई चर्चा

1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया, जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली।

भैयाजी ये भी देखे : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ बोले, मोदी सरकार में कामकाज के…

अनुदानों की अनुपूरक मांगों एवं अनुदानों की अतिरिक्त मांगों को भी इस सत्र में मतदान के बाद पारित किया गया. इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के लिए अनुदान मांगों (2022-23) तथा अनुदानों की अनुपूरक मांगों (2021-22) को भी मतदान के बाद पारित किया गया।