spot_img

IPL 2020 : इयोन मोर्गन की कप्तानी में आज उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

HomeSPORTSIPL 2020 : इयोन मोर्गन की कप्तानी में आज उतरेगी कोलकाता नाइट...

वेबडेस्क। वेबडेस्क। IPL 2020 में आज के मैच में मुंबई इंडियंस के सामने इयोन मोर्गन की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान में उतरेगी। दिनेश कार्तिक ने आज से टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन सौंप को सौप दी है। साल 2018 से लेकर अब तक दिनेश कार्तिक ने 37 मैचों में #KKR का नेतृत्व किया।

कोलकाता आज के मैच में मुंबई से शुरुवाती दौर में मिली हार का हिसाब किताब चुकता करना चाहेगी। मगर मुंबई का खेल बिलकुल भी नहीं बिगड़ा है, अपने सधे हुए अंदाज़ में मुंबई की पूरी टीम लगातार शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। वहीं कोलकाता की टीम में इस परफॉर्मेंस की लगातार कमी नज़र आती है।

IPL 2020 के इस सीजन की अगर बात की जाए तो कोलकाता की टीम अब तक एक ले में अपना खेल नहीं दिखा पाई है। खासकर बल्लेबाज़ी में टीम का फ्लो बेहद खराब है। सुनील नरेन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी का खेल अब तक टीम को बचा रखा है।टॉम बेंटन भी बेहतर कर रहे है पर पिछले मैच में वो चूक गए थे। कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन वो बे पटरी हो चुके है। आंद्रे रसेल भी अपना खेल अब तक नहीं दिखा पाए है।

हालाँकि गेंदबाजी में टीम के खिलाडी ठीक ठाक कर अब तक पॉइंट टेबल में खड़ को बचाए हुए है। कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, शिव मावी, पैट कमिंस और रसेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पर ये गेंदबाज़ आज के मैच में क्या कमाल दिखा पाते है ये देखना होगा।

इधर मुंबई इंडियंस का हर खिलाड़ी फूल फ़ार्म में चल रहा है। बल्लेबाजों में कप्तान रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी रनो की बौछार कर रहे है। वहीं सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रूणाल पांड्या भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे है। वहीं गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, पोलार्ड, राहुल चहर और क्रूणाल भी गेंद से अच्छा कर रहे हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : IPL 2020 : मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा आज बना सकते है रिकार्ड

टीमें (संभावित) :
कोलकाता नाइट राइडर्स : इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस लिन।

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, आदित्य तारे (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।