spot_img

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा आज बना सकते है रिकार्ड

HomeSPORTSIPL 2020 : मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा आज बना...

वेबडेस्क। IPL 2020 में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा आज एक नया रिकार्ड बना सकते है। IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन का एक नया कीर्तिमान रोहित अपने नाम कर सकते है। आज के मैच राजस्थान रॉयल्स के बिच होने वाले मैच में अपना रिकार्ड बना सकतें है। रोहित इस रिकार्ड से महज़ 86 रनों की दुरी पर है। और आज के मैच में ये रिकार्ड पूरा करने का उनके पास एक बेहतरीन मौका है।

गौरतलब है कि रोहित ने हाल ही में IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लिए है। पिछले हफ्ते गुरुवार को IPL 2020 टूर्नामेंट के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेल कर रोहित ने ये रिकार्ड अपने नाम किया था। हालाँकि रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी। MI के कप्तान रोहित ने IPL में 193 मैचों में 5074 रन बनाए हैं। एक शतक और 38 अर्धशतक की शानदार पारी उन्होंने अपनी IPL करियर में दर्ज की हैं। IPL में अब तक रोहित शर्मा के बल्ले से 444 चौके और 205 छक्के बरसे है।

भैयाजी ये भी पढ़े : IPL 2020 विराट सेना पर दिल्ली की दमदार जीत

सबसे ज़्यादा रन वाले तीसरे बल्लेबाज़
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तक के तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के ऊपर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना है। रैना अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रम के बल्लेबाज़ है। सुरेश रैना ने अब तक IPL के 193 मैचों में अपने बल्ले से 5368 रन बटोरे है।

संन्यास की घोषणा के बाद इस सीजन में सुरेश रैना नहीं खेल रहे है। रैना के नाम एक शतक और 38 अर्धशतक हैं। रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। कोहली ने 182 मैचों में अब तक 5545 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम पांच शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं।