spot_img

बिरगांव निगम में “गंदे पानी पर ग़दर” भाजपा पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार

HomeCHHATTISGARHबिरगांव निगम में "गंदे पानी पर ग़दर" भाजपा पार्षदों ने किया बजट...

रायपुर। बिरगांव नगर निगम में बजट के दौरान गंदे पानी पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों ने यहाँ पानी के लिए मटकों के साथ सामान्य सभा में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

भैयाजी ये भी देखे : मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में कर्मचारियों से बोले भूपेश “आप…

सामान्य सभा के दौरान जब महापौर नंदलाल देवांगन बिरगांव नगर निगम का बजट प्रस्तुत कर रहे थे। तभी तमाम भाजपा के पार्षद ज़मीन में बैठकर जमकर हंगामा करने लगे।

नगर निगम बिरगांव वार्ड 14 रावाभाठा के पार्षद ओमप्रकाश साहू ने बताया कि बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के पूरे 40 वार्ड में निगम के द्वारा सफ्लाई पेयजल की बुरी स्थिति है। पानी के नाम पर आए गर्मी में निगम अधिकारियों के द्वारा गंदा पानी परोसकर खाना पूर्ति की जा रही है।

पानी से बदबू आ रही है। इसे मुह में ले जाना तो दूर की बात है, निस्तारी के लिए लोगों को सोंचना पड़ रहा है। पिछले 2 माह से गन्दा पानी की सफ्लाई से बड़ो और बच्चों के हांथ पैर में खुजली की शिकायत आने लगी है।”

चुनावी वादे करने वाले नदारद

पार्षद साहू ने आगे कहा कि “पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुवा है, ऐसा लगता है कि महापौर एवं जल प्रभारी अभी भी कुम्भकर्णीय नीद में सोए हुवे है। अभी तक कोई पहल इनके द्वारा नही किया गया। मात्र 4 महीने ही हुए है स्थानीय चुनाव में, यहाँ पिने के पानी को लेकर बड़े – बड़े वायदे करने वाले लोग आज दिखाई नही दे रहे है। सरकार में बने हुवे लोग बड़े वायदे करके बिरगांव की सत्ता हासिल तो कर लिए है, परन्तु आज बिरगांव को नजर अंदाज कर रहे है।”

तीन दिन एक दिया अल्टीमेटम

पार्षद ओमप्रकाश साहू ने बताया कि आज नगर निगम बिरगांव में भाजपा पार्षदों ने बजट का पुरजोर बहिष्कार किया। क्षेत्र के आम जन तक साफ पानी भेजने के लिए सभी पार्षद सदन में जमकर नारेबाजी की। इसके आलावा हमारी महिला पार्षदों ने मटका लेकर विरोध प्रदर्शन कर बजट का बहिष्कार किया।”

भैयाजी ये भी देखे : खैरागढ़ उप निर्वाचन में भी राम नाम के चर्चे, मरकाम बोले-…

हमने महापौर और उनकी परिषद को चेतावनी दी है कि आने वाले 3 दिन में यदि बिरगांव की जनता को साफ पानी नही मिला, तो भाजपा पार्षद दल सड़क की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।