spot_img

सटोरियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महादेव बुक से जुड़े आठ सटोरिए गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHसटोरियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महादेव बुक से जुड़े आठ...

भिलाई । ऑनलाइन सट्टा की साइट महादेव बुक से जुड़े आठ सटोरियों को पुलिस (BHILAI NEWS) ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दो सटोरिए हाल ही में दुबई से वापस लौटे थे और शहर में महादेव बुक का कारोबार संभाल रहे थे। पुलिस ने इनके बारे में जानकारी जुटाई और गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोपहर के बाद इस मामले का राजफाश किया जा सकता है।

भैयाजी यह भी देखे: BREAKING: रायपुर में डकैती की बड़ी घटना, परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख से अधिक के जेवर लूटे

बता दें कि नेहरू नगर निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल नाम के दो युवकों ने सट्टा को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने के लिए दो साल पहले महादेव बुक (BHILAI NEWS) नाम की साइट बनाई थी। उनका ये कारोबार चल पड़ा और दो साल में ही उन्होंने करीब 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कोराबार कर लिया। इन दोनों ने महादेव बुक के देश भर में 35 लाख से ज्यादा यूजर बना लिए और अभी भी इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भिलाई-दुर्ग में ही इस कारोबार को खड़ा करने के लिए बड़े व्यापारियों की मदद ली गई।

इस बार के आइपीएल सीजन (BHILAI NEWS) में भी महादेव बुक की चर्चा जोरों पर रही। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और कुछ महीने पहले दुबई से लौटे दो युवकों समेत आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सटोरियों में सौरभ शुक्ला, सागर सिंह, बाबू, राज और झुमरू सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें सौरभ शुक्ला और सागर सिंह के हाल ही में दुबई से लौटने की जानकारी मिली है। पुलिस को पता चला है कि ये आरोपित दुबई से महादेव बुक के संचालन का काम सीखकर वापस लौटे थे और यहां पर इसे संचालित कर रहे थे।