spot_img

CGPSC : इन भर्ती परीक्षाओं की तिथि जारी, देखें शेड्यूल

HomeCHHATTISGARHCGPSC : इन भर्ती परीक्षाओं की तिथि जारी, देखें शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने साइंटिफिक ऑफीसर, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार पदों पर भर्ती के लिए 1 एवं 2 मई 2022 को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार शेड्यूल समेत सभी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

भैयाजी यह भी देखे: खैरागढ़ होगा राज्य का 32वां जिला, कांग्रेस की जीत पर 24 घंटे में पूरा होगा वादा

आयोग (CGPSC) द्वारा जारी संक्षिप्त नोटिस के अनुसार प्राचार्य/प्लेसमेंट ऑफिसर/ असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल), असिस्टेंट डायरेक्टर (रेशम ग्रामोद्योग विभाग), साइंटिफिक ऑफीसर (केमिस्ट्री) एवं असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर भर्ती के लिए 1 एवं 2 मई 2022 को परीक्षाएं होंगी।

परीक्षा में दो पेपर होंगे। जिसमें पेपर 1, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान का जबकि पेपर 2 संबंधित विषय का होगा। उम्मीदवार शेड्यूल समेत परीक्षा का समय CGPSC आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं। आयोग ने बताया है कि भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।