spot_img

खैरागढ़ उप चुनाव : रमन, विष्णुदेव और कौशिक की मौजूदगी में कोमल ने भरा नामांकन

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप चुनाव : रमन, विष्णुदेव और कौशिक की मौजूदगी में कोमल...

राजनांदगांव। खैरागढ़ उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोमल जंघेल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा…

इस दौरान पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ राजनांदगांव के सिंधु भवन में एक सभा हुई, जिसमें तमाम आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए उन्हें इस चुनाव के लिए जुटजाने की बात कहीं।

इस दौरान अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “हाल ही में देश के चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। देश की जनता भाजपा के साथ है, इसी तरह खैरागढ़ उपचुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकनी है। खैरागढ़ उपचुनाव जीतना है, इसी संकल्प को लेकर मैदान में जाना है।”

भैयाजी ये भी देखे : दहिकोंगा और जोबा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे CMHO, ड्यूटी नहीं करने वाले…

डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनघोषणाओं को पूरा नहीं किया। शराबबंदी की बात कही गई थी, लेकिन होली में पहली बार 1500 करोड़ की शराब सरकार ने बेची। प्रदेश में सरकार का नहीं माफियाओं का राज है।” डॉ.रमन के आलावा सभा को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया।