spot_img

Marwahi: नामांकन रैली में शामिल हुए भाजपा दिग्गज, 30 स्टार प्रचारको की सूचीजारी

HomeCHHATTISGARHMarwahi: नामांकन रैली में शामिल हुए भाजपा दिग्गज, 30 स्टार प्रचारको की...

बिलासपुर। भाजपा(Bjp) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं ने भाजपा के मरवाही विधानसभा के नमांकन रैली को संबोधित करते कहा कि विकास के नाम पर सत्ता में आयी कांग्रेस का विकास का पैमान दिल्ली से तय होता है। जिसका छत्तीसगढ़ के विकास के कोई वास्ता नही रहा है। हमारी जब सरकार थी सबके भावना के मुताबिक विकास योजना को सब तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखेBig breaking : अफीम के अंतर्राज्यीय तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,…

भाजपा (Bjp) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जब थी तब पूरे इलाके के विकास के लिये जो कार्य किया वह सबके लिये अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आयी है गड्डों की सरकार है।पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ इलाके लोगों नही मिल रहा है। विकास से कोसों दूर क्षेत्र है, यही अवसर कांग्रेस के करारा जवाब देने का है।

इस मौके पर भाजपा(Bjp) प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, बिलासपुर सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, समीरा पैकरा सहित अन्य वक्ता ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भुपेंद्र सवन्नी ने किया।सभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने जिला कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखेबैंक मैनेजर से हुई डेढ़ लाख की ऑनलाईन ठगी, अमेजॉन के…

मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारको की सूची

बीजेपी(Bjp) ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव के प्रचार हेतु अपने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचार हेतु भाजपा (Bjp) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, रामविचार नेताम, नंदकुमार साय, पवन साय, विक्रम उसेंडी, रामप्रताप सिंह, सासंद अरूण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय, विधायक ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप, रामसेवक पैकरा, लता उसेंडी, गणेश राम भगत, भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सौरभ सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं विकास मरकाम को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।