spot_img

बड़ी ख़बर: अजय और संतराम चुने गए उत्कृष्ट विधायक, पत्रकारों में इन्हे मिला सम्मान

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर: अजय और संतराम चुने गए उत्कृष्ट विधायक, पत्रकारों में इन्हे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट पुरस्कार की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की है। सदन में घोषणा करते हुए डॉ. महंत ने सत्ता पक्ष के तरफ से उत्कृष्ट विधायक संतराम नेताम और विपक्ष की ओर से उत्कृष्ट विधायक में अजय चंद्राकर के नाम का ऐलान किया है।

भैयाजी ये भी देखे : जनदर्शन : रायपुर कलेक्टर को दफ़्तर में बंद वॉटर कूलर चालु…

विधानसभा अध्यक्ष ने इसके साथ ही प्रिंट मीडिया से उत्कृष्ट पत्रकार के लिए दैनिक नव प्रदेश के यशवंत धोटे को चयनित किया है। वहीं उत्कृष्ट पत्रकार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में हिंदी ख़बर के जुल्फिकार अली और उत्कृष्ट कैमरामैन शशिकांत वर्मा के नाम की घोषणा की है।